Explore

Search

October 10, 2026 6:04 am

चरवाहे की लाई शराब पीने लगे युवक, मना करने पर धारदार हथियार से किया हमला

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक चरवाहे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना शुक्रवार रात की है। घायल चरवाहे ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमाली निवासी भीम यादव (20) मवेशी चराने का काम करता है। शुक्रवार की रात वह शराब लेकर अपने दोस्त विकास के साथ गांव के नहर किनारे बैठा था। दोनों वहीं बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव के ही पोषण पैकरा, खोज पैकरा और नानदाउ साहू वहां पहुंच गए। उन्होंने बिना पूछे भीम की लाई हुई शराब पीना शुरू कर दी। भीम और उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो तीनों युवक गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी। इसी बीच पोषण पैकरा ने अपने पास रखे धारदार हथियार से भीम यादव पर हमला कर दिया। हमले में भीम के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट आई। घायल को उसके साथी विकास की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की जानकारी मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने पोषण पैकरा, खोज पैकरा और नानदाउ साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना शराब पीने के विवाद के चलते हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, घायल चरवाहे के मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS