Explore

Search

October 26, 2026 12:52 am

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस का असर खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

बिलासपुर ।कलेक्टर संजय अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा कस दिया है। उप संचालक खनिज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 11 वाहन जब्त किए गए हैं जो बिना वैध पास के खनिजों का परिवहन कर रहे थे।

जोगीपुर और रतनपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी पकड़ी गईं। इन वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं, अशोक नगर क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिरकोना से 1 हाइवा वाहन को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें सरकंडा और कोनी थाना में जमा किया गया है।

इसी तरह लमेर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से लदी मिलीं, जिन्हें पुलिस थाना कोटा के सुपुर्द किया गया है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा कार्रवाई सख्ती से होगी।

खनिज विभाग की टीम जोगीपुर रतनपुर अशोक नगर सरकंडा बिरकोना निरतु घुटकू लमेर और लारिपारा क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS