Explore

Search

October 15, 2025 6:43 pm

संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा उमंग सिंघार ने कोटा में कांग्रेसजनों को संबोधित किया एवं व्यक्तिगत राय सुमारी की

विधायक अटल श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कार्यकर्ताओ के साथ पर्यवेक्षको का किया स्वागत

कोटा बिलासपुर ।संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को कोटा पहुंचकर कांग्रेसजनों की बैठक को संबोधित किया और पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

बैठक में उनके साथ प्रदेश पर्यवेक्षक धनेश पाटिला एवं नरेश ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन विधायक अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी तथा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित की देखरेख में स्थानीय अग्रसेन भवन में किया गया।

बैठक के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित सहित रामचंद्र पैकरा शीतल जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीणा मसीह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पकांत कश्यप प्रकाश जायसवाल अरुण त्रिवेदी और अन्य पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया।

श्री सिंघार ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के नाम सुझाने की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित बैठक में पर्यवेक्षकों ने क्रमवार पदाधिकारियों से व्यक्तिगत चर्चा की और संगठनात्मक व राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली।

बैठक में सुरेश चौहान अरुण त्रिवेदी संतोष गुप्ता संदीप शुक्ला मनोज बाजपेयी कुलवंत सिंह शिवदत्त पांडेय सुभाष अग्रवाल फुलचंद अग्रहरी राजू सिदार देवेन्द्र कौशिक कान्हा गुप्ता जब्बार खान माया मिश्रा सोनू मानिकपुरी लक्ष्मीन अजय चौहान संजू चौहान रिंकू दीक्षित धर्मेन्द्र देवांगन अली कश्यप संतोष बघेल पींटू मरकाम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिलासपुर से अभयनारायण राय राजेन्द्र शुक्ला प्रमोद नायक जितेन्द्र पाण्डेय आत्मजित मक्कड़, शिव बालक कौशिक महेन्द्र गंगोत्री रंजीत सिंह त्रिलोक श्रीवास राजकुमार तिवारी और अभिषेक सिंह भी शामिल रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS