बिलासपुर।बिलासपुर पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना सरकंडा क्षेत्र से पकड़े गए इन सभी आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। बिलासपुर पुलिस लगातार असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रख रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में
1. मोहम्मद इसराईल पिता आकिर खान (43 वर्ष), निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला, मूल निवासी रामनाथपुर थाना सराई नाईक, प्रयागराज (उ.प्र.)
2. अरमान खान पिता मोहम्मद इसराईल (25 वर्ष), निवासी अशोक नगर, मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक, प्रयागराज (उ.प्र.)
3. सलमान खान पिता मुन्ने खान (24 वर्ष), निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला, मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक, प्रयागराज (उ.प्र.)
4. सहादत्त खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान (24 वर्ष), निवासी अशोक नगर, मूल निवासी मन्नापुर थाना सराई नाईक, प्रयागराज (उ.प्र.)
5. वैधनाथ यादव पिता मनहरण लाल यादव (38 वर्ष), निवासी मुरूम खदान अशोक नगर खमतराई
6. ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर पिता दयादास मानिकपुरी (24 वर्ष), निवासी अशोक नगर
7. करण यादव उर्फ केडी पिता फेकुराम यादव (19 वर्ष), निवासी मुरूम खदान अशोक नगर
8. गौकरण साहू उर्फ बोदू पिता ललित साहू (21 वर्ष), निवासी मुरूम खदान
9. कैलाश साहू पिता संतोष साहू (25 वर्ष), निवासी अशोक नगर
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी असामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे और इलाके में भय का माहौल बना रहे थे। इनकी हरकतों को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें चिन्हित किया और गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बिलासपुर पुलिस का यह सख्त कदम आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और मजबूत कर रहा है।
एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती से बदमाशों में हड़कंप मच गया है वहीं आमजन ने राहत की सांस ली है।और पुलिस का आभार व्यक्त किया कि समय रहते एक बड़ी घटना को टाल दिया ।
प्रधान संपादक





