Explore

Search

October 26, 2026 12:12 am

पुलिस ने 49.50 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को संबलपुर से किया गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लगभग पचास लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को संबलपुर ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

प्राथमिक जांच के अनुसार प्रार्थी योगेश कुमार साहू ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी संतोष आचार्य और प्रकाश चंद पाढ़ी ने एमसीएक्स कंपनी के नाम पर उन्हें और उनके परिचितों को निवेश का झांसा देकर कुल 49.50 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने निवेश पर प्रतिमाह 3-7 प्रतिशत लाभांश देने का वादा किया था और निवेश की गारंटी के लिए बांड पेपर दिया था।

जांच में यह पाया गया कि आरोपी जुलाई-अगस्त 2024 से निवेश राशि वापस नहीं कर रहे थे और अक्टूबर के अंत तक भुगतान का भरोसा देकर रकम गबन कर ली गई। प्रकरण में आरोपी प्रकाश चंद पाढ़ी को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी संतोष कुमार आचार्य पहले ही संबलपुर ओडिशा में गिरफ्तार होकर जेल में है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना नेवई के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर और उनके दल के आरक्षक रवि बिसाई व हेमंत नेताम की भूमिका रही ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS