Explore

Search

October 16, 2025 4:07 pm

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर स्टंट कर रहा युवक गिरफ्तार, धारदार हथियार और शराबखोरी पर भी कार्रवाई

बिलासपुर। त्योहारों के मद्देनजर शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार की शाम पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक पर खतरनाक स्टंट कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है।

सीएसपी सिविल लाइन निमितेष सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान सड़क पर फर्राटा भरने और स्टंट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को मिनी बस्ती क्षेत्र में बाइक पेट्रोलिंग के जवानों ने ओमनगर जरहाभाठा निवासी आशीष सोनवानी (21) को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर स्टंट करते पकड़ा। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी युवक को थाने लाया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 व 189 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धारदार हथियार लेकर घुमने वाला भी पकड़ा गया
इसी दौरान पुलिस की एक अन्य टीम ने मिनीमाता नगर, तालापारा में रहने वाले सुभाष लासरे (36) को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए अहमद खान, राज चतुर्वेदी, आकेश बंजारे और असलम अली के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, कोनी क्षेत्र के निरतु निवासी विनोद यादव और सिनोद यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि त्योहार के सीजन में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर की मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग की जा रही है। तेज रफ्तार वाहन चलाने, स्टंट करने और शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS