Explore

Search

September 13, 2025 9:51 am

R.O. N0.17

Advertisement Carousel

600 महिलाओं ने म्यूजिकल हौजी का लिया आनंद

85 विजेताओं को मिले चांदी के सिक्के और गिलास, समाज के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

बिलासपुर। अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में रविवार को भव्य आयोजन हुआ। 600 महिलाओं ने म्यूजिकल हौजी का आनंद लिया। करीब 5 घंटे चले इस कार्यक्रम में गीत-संगीत की धुन पर महिलाएं झूम उठीं। विजेता 85 महिलाओं को चांदी के सिक्के और गिलास उपहार में दिए गए। समय पर पहुंची महिलाओं को भी चांदी के उपहार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों समेत 800 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। अग्रसेन जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित इस आयोजन में समाज के पदाधिकारियों को भी महिला समिति ने श्रीफल व साल पहनाकर सम्मानित किया।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन जयंती के 15 दिनों से चल रहे कार्यक्रमों में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही है। बिना महिलाओं की भागीदारी के समाज का इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि महिला समिति ने एक मंच पर 800 से अधिक महिलाओं को जोड़कर समाज का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

महिला समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल ने बताया कि म्यूजिकल हौजी समिति का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम रहा। इसमें महिलाओं ने उत्साह से शिरकत की और बच्चों ने भी भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें अध्यक्ष शिव अग्रवाल सचिव सुनील सोथालिया अनिल अग्रवाल अंकुर अग्रवाल मनीष अग्रवाल कपिल जाजोदिया नितिन बेरीवाल सौरभ अग्रवाल अनन्य बजाज शामिल रहे। महिला समिति की अध्यक्ष रंजना अग्रवाल और सचिव वंदना जाजोदिया ने सभी का सम्मान किया।

आयोजन में आशा अग्रवाल चंद्रकला अग्रवाल नीतू अग्रवाल बृजलता अग्रवाल लता झाझरिया सुनीता अग्रवाल पूनम राजेश अग्रवाल और रेखा सिंघानिया का विशेष योगदान रहा। वहीं विनीता केजरीवाल मधु बागड़िया सीमा गर्ग निशा मोदी प्रियंका अग्रवाल खुशबू बुधिया सीमा अग्रवाल तान्या जाजोदिया रेखा गोयल प्रीति मित्तल पूनम अग्रवाल और रितु बुधिया ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इसके साथ ही बच्चों के लिए दी आर्ट ऑफ स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। कक्षा 5वीं से 12वीं तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया। आयोजन में अश्विन जाजोदिया स्वप्निल मोदी और वैभव मोदी की प्रमुख भूमिका रही। बच्चों की प्रतिभा को सभी ने सराहा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS