Explore

Search

March 8, 2026 4:13 am

कलेक्टर की सख्ती,खनिजों का अवैध परिवहन करते 5 वाहन जब्त

बिलासपुर।कलेक्टर आईएएस संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई की। उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान सीपत पंधी देवरी कौड़िया सेंदरी लोफंदी एवं कछार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कौड़िया क्षेत्र में बिना वैध अभिवहन पास के खनिज साधारण पत्थर से लोड 5 ट्रैक्टर-ट्राली वाहनों को जब्त किया गया। पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस थाना सीपत की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS