Explore

Search

May 23, 2026 5:01 am

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की निकलेगी तिरंगा बाइक रैली

बिलासपुर। (संवाददाता उमा शंकर )हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आज 13 अगस्त को शाम 3 बजे से जगमल चौक से तिरंगा बाइक रैली निकालेगी। रैली का समापन नेहरू चौक में होगा।

जिला भाजपा की इस भव्य यात्रा में जिले के सभी मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा का मार्ग जगमल चौक बरफ फैक्ट्री से प्रारंभ होकर गांधी चौक, जूना बिलासपुर, हटरी चौक, सिटी कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, करोना चौक, सिम्स चौक, पं. देवकीनंदन दीक्षित चौक और पोस्ट ऑफिस चौक से होते हुए नेहरू चौक तक रहेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से बाइक लेकर इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS