Explore

Search

October 26, 2026 4:01 am

सूने मकान में चोरी का खुलासा: नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, जेवर बरामद

बिलासपुर। खमतराई क्षेत्र में एक महिला के सूने मकान में हुई चोरी के मामले का सरकंडा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। मामले में बाल आरोपी को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।


सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि खमतराई स्थित काली मंदिर के पास रहने वाली खुशबू जायसवाल किराना दुकान चलाती हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 17 जून की दोपहर भोजन के बाद वह घर में ताला लगाकर दुकान गई थीं। रात करीब 10 बजे जब वह लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग सोने के जेवर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग ने अपना अपराध कबूलते हुए बताया कि उसने यह चोरी अपने साथी उत्तम साहू उर्फ सिद्धू (19), निवासी भाठापारा, खमतराई के साथ मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर जब्त कर लिए हैं। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है, वहीं नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS