Explore

Search

October 21, 2026 5:03 am

 युवती से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जशपुर।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक युवती से मोबाइल लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने  बताया कि 5 जुलाई की शाम एक 21 वर्षीय युवती होलीक्रॉस अस्पताल से ड्यूटी के बाद लौट रही थी, तभी चर्च गेट के पास एक अज्ञात युवक ने पहले मोबाइल छीनने का प्रयास किया और बाद में पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और मुखबिर की सूचना पर ढोढीडांड, ढोयाटोली निवासी आशीष विश्वकर्मा (27) को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

श्री सिंह ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी की पहचान की और पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 309(4) व 218 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

श्री सिंह ने कहा कि महिला अपराधों के प्रति पुलिस संवेदनशील है और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील भी की।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS