Explore

Search

April 20, 2026 1:58 pm

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई, 111 से वसूला जुर्माना

रायपुर। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रायपुर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 111 वाहनों पर कार्रवाई की। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के तहत जिन वाहन चालकों ने अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाया था, उन्हें चालानी कार्रवाई कर चेतावनी दी गई कि वे तत्काल हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं। अभियान के दौरान दोपहिया, चार पहिया, तीन पहिया और भारी वाहनों के चालकों पर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक विशेष प्रकार की प्लेट होती है जो एल्यूमीनियम से बनी होती है और इसमें लेजर कोड, क्रोमियम होलोग्राम और स्नैप लॉक जैसी विशेषताएं होती हैं। इससे वाहन की पहचान में पारदर्शिता आती है और छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा करना कठिन हो जाता है। भारत सरकार ने सभी वाहनों पर इसे अनिवार्य किया है ताकि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अनिवार्य है और इसके उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS