Explore

Search

March 12, 2026 4:32 pm

लोन दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई छत्तीसगढ़ ।सुपेला थाना क्षेत्र में महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला सुपेला निवासी है, जो मार्केटिंग का काम करती थी। वह खुद को लोन दिलाने वाली एजेंट बताकर गरीब महिलाओं को अपने जाल में फंसा रही थी।

सुपेला थाना क्षेत्र में रहने वाली माया सोनी ने 23 मई को सुपेला थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि मंजू सोनी गरीब महिलाओं को शासन की लघु वित्त योजना के तहत समूह लोन दिलाने का झांसा देती थी। वह ग्राम शक्ति बैंक, बंधन बैंक, सुर्योदय बैंक, आशीर्वाद बैंक, ईशाख बैंक, सुभ्रा बैंक, सत्सा बैंक जैसे स्मॉल फाइनेंस बैंकों से महिलाओं के नाम पर लोन पास करवा देती थी। लोन की राशि आने पर वह महिलाओं को अपने घर बुलाकर उनके खातों से करीब 80 प्रतिशत रकम नगद निकालकर खुद रख लेती थी। शुरुआत में वह किस्तें मिलकर चुकाती थी, लेकिन छह से सात महीने बाद वह नए समूह बनाकर उसी तरीके से अन्य महिलाओं को ठगती थी। धीरे-धीरे वह 20 लाख रुपये की रकम हड़प चुकी थी।

पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी काम मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मंजू सोनी ने अल्फा ग्रुप नाम से समूह बनाकर कई महिलाओं से लोन के नाम पर रकम ली और खुद स्कूटी खरीदी। इसके अलावा कृष्णा नगर स्थित अपने मकान को बेचकर अन्य संपत्ति खरीदने की तैयारी में थी और फरार होने की योजना बना रही थी। थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई जानकारियां मिली है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS