Explore

Search

September 15, 2026 2:10 pm

नाबालिग ने किसान के घर से चुराए 11 बोरी धान, दो दुकानदार गिरफ्तार

बिलासपुर। कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम टेंगनमाड़ा में एक किसान के घर से 11 बोरी धान चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान धनंजय साहू ने इस संबंध में बेलगहना चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। पूछताछ में नाबालिगों ने चोरी के धान को पास के ग्राम रिगरिगा के दो दुकानदारों को बेचना स्वीकार किया।

किसाान धनंजय साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने घर में एक गोदामनुमा कमरे में धान और अन्य सामान रखा था। इसी कमरे से चोरों ने 11 बोरी धान चुरा लिए। शिकायत पर जब पुलिस गांव में जांच करने पहुंची, तो ग्रामीणों ने दो नाबालिग पर संदेह जताया। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की बात कबूल की और बताया कि चोरी का धान रिगरिगा गांव के रमेश गौतम और पवन सिंह पोर्ते को बेचा गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों दुकान संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने भी स्वीकार किया कि उन्हें नाबालिगों ने धान बेचा था। दोनों ने पुलिस को धान सौंप दिया। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं नाबालिगों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS