Explore

Search

November 4, 2026 11:41 am

हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और कार भी हुआ जब्त


भिलाई छत्तीसगढ़ ।नशे के खिलाफ अभियान के तहत जामुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। होटल चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 65 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, दो मोबाइल फोन और एक टोयोटा कार व नकदी जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई की रात होटल, लॉज और ढाबों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कुरूद स्थित होटल रुद्राक्ष के कमरा नंबर 106 की जांच के दौरान कमरे में रुके दो युवक पुलिस को देखकर सकपका गए। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें दोनों गोलमोल जवाब देने लगे और बार-बार जेब में हाथ डालते दिखे। तलाशी में एक आरोपी वैभव सोनी की जेब से 65 ग्राम हेरोइन मिली। कमरे में ही इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और करीब 3.90 लाख रुपये मिले।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम वैभव सोनी (24) और शुभम सिंह (25) बताया, जो हाउसिंग बोर्ड, भिलाई के निवासी हैं। दोनों ने कबूल किया कि वे हेरोइन की बिक्री के इरादे से होटल में आए थे। उनके कब्जे से दो मोबाइल और टोयोटा कार भी जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से इस कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS