Explore

Search

November 4, 2026 11:40 am

आओ संवारे कल अपना अभियान के तहत सिटी कोतवाली थाना परिसर में समर कैंप का आयोजन

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।बिलासपुर शहर में बच्चों के उज्जवल भविष्य और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। सिटी कोतवाली थाना परिसर में “आओ संवारे कल अपना” अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चेतना कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत यह कार्यक्रम एएसपी राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अक्षय प्रमोद साबद्रा थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, कु. सीमा वर्मा, समाजसेवी चंचल सलूजा, आर्यन तिवारी, गजेन्द्र सिंह एवं मुकेश गंगवानी की विशेष भूमिका रही।

समर कैंप के दौरान “चेतना” विषय पर आधारित एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया। जिन्हें पुरस्कृत किया गया । छोटे बच्चों की श्रेणी में प्रथम स्थान – तर्णिजा साहू द्वितीय स्थान- आयुष्मान तृतीय स्थान-अशिका तिवारी बड़े बच्चों की श्रेणी में अन्नया साव काजल गुप्ता ऋषिका देवांगन चंदन कुमार रहे । विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, सभी प्रतिभागी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए, जिससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास और भी बढ़ा।

आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,सभी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक व जागरूकता से जुड़े आयोजन थाना परिसर में आयोजित होते रहना चाहिए ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सिटी कोतवाली थाना के टीआई विवेक कुमार पाण्डेय एएसआई चंदन सिंह मरकाम, बसंत साहू, सीता साहू, गजेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार यादव, प्प्रधान आरक्षक विनोद यादव, सौखी लाल वर्मा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, शंकर दास महंत समेत समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस प्रकार के आयोजन से जहाँ पुलिस और समाज के बीच सहयोग और विश्वास की एक मजबूत कड़ी साबित हुआ, वहीं आने वाले समय में ऐसे आयोजन और भी सशक्त होती दिख रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS