Explore

Search

September 20, 2026 4:47 am

देह व्यापार में संलिप्तता के संदेह में तीन महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार सुबह कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और आसपास के क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान रक्षा टीम ने रामायण चौक चिंगराज पारा, बन्नाक चौक सिरगिट्टी और दैहानपारा सकरी क्षेत्र की तीन महिलाओं को पकड़ लिया। इसी क्रम में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। इन पर देह व्यापार में संलिप्तता का संदेह जताया गया है।

डीएसपी अनीता प्रभा मिंज ने बताया कि पकड़ा गया पुरुष प्रकाश मानिकपुरी निवासी मिनी बस्ती, जरहाभाठा का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान वह महिला पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करने लगा। वहीं तीनों महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है कि वे सिरगिट्टी और सकरी क्षेत्र की निवासी हैं। चारों को महिला थाना लाकर पूछताछ की गई, जहां प्रारंभिक जांच के आधार पर इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि इन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ते आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संदिग्ध स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी। खासकर उन क्षेत्रों पर निगरानी रखी जाएगी जहां अवैध गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने में दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS