Explore

Search

May 22, 2025 5:19 pm

R.O.NO.-13250/13

डौंडीलोहारा में मंत्री केदार कश्यप का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता की लहर

बालोद छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री और आदिवासी विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रभारी केदार कश्यप का रविवार को डौंडीलोहारा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ स्वागत किया।

नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित काली मंदिर के पास स्वागत में आतिशबाजी, फूलमालाओं और नारों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार अभिनंदन किया। जिसके बाद मंत्री कश्यप मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के निवास पर पहुंचे, जहां उनका तिलक और विशेष सम्मान किया गया।


मंत्री कश्यप ने चेमन देशमुख और कुसुम शर्मा के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए नगर पंचायत और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कश्यप ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने और केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव, हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास से संबंधित पहलों को जन-जन तक ले जाने पर जोर दिया।
डौण्डी लोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री कश्यप से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने इस योजना को नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को भी उठाया, जिनमें डैम से निस्तारी पानी की उपलब्धता, सोसायटी से संबंधित मुद्दे, और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव प्रमुख थे। मंत्री कश्यप ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


स्वागत में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र जायसवाल,जसराज शर्मा,उतरा घरेंद्र, नूतन सिन्हा, लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, नेहा उपाध्याय, मनीष झा, जयेश जैन, सूर्य कला ठाकुर, दिलीप बाफना, संदीप जैन,धर्मेंद्र निषाद,अनिता सिन्हा, लता गुप्ता, अजय बाफना, ममता यादव,मोहन निषाद,निखिल शर्मा, अरुण उपाध्याय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने एकजुटता और कठिन परिश्रम के साथ भविष्य में और बड़ी जीत हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री कश्यप के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का वादा किया।


इस अवसर पर स्थानीय नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। मंत्री कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि डौंडीलोहारा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में यहां और अधिक विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इस स्वागत समारोह ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि क्षेत्र की जनता में भी सरकार के प्रति विश्वास को और मजबूत किया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

अधिमान्य पत्रकार छत्तीसगढ़ शासन

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS