Explore

Search

March 4, 2026 7:25 am

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित फरार

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अंबिकापुर निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी मार्तण्ड प्रताप सिंह से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और संबंध गहरे हो गए। युवती के मुताबिक, 13 फरवरी 2022 को जब उसकी मां घर पर नहीं थी, तब मार्तण्ड उसके घर आया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। कुछ समय बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने इनकार कर दिया। परेशान होकर युवती ने महिला थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को थाने बुलाया और समझाइश दी। तब युवक ने होली के बाद शुभ मुहूर्त में शादी करने का वादा किया। हालांकि, अब युवक और उसके परिजन शादी से मुकर गए हैं। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया गया और अब उसे ठुकराया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने मार्तण्ड प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS