Explore

Search

September 15, 2026 3:20 am

विधायक का हेलमेट बैंक; भिलाई में 1 रुपए किराए में मिलेगा हेलमेट


छत्तीसगढ़ भिलाई नगर। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन 1 मई (श्रमिक दिवस) को भिलाई के नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं. बैंक से मात्र 1 रुपए में लोगों को हेलमेट किराए पर दिया जाएगा।

किराए पर हेलमेट के लिए आधार कार्ड दिखाने की शर्त रहेगी. विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की चिंता मेरी जिम्मेदारी है। भिलाई निवासियों की सुरक्षा के लिए भिलाई में हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं।

बैंक के माध्यम से मात्र एक रुपए में लोग हेलमेट ले जा सकते हैं। सड़क दुर्घटना में लाखों मौतें केवल हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। मुझे भिलाई में निवासरत सभी परिवार की चिंता है। कुछ लोग पैसे के अभाव हेलमेट नहीं ले पाते हैं। इसलिए उन्होंने मात्र एक रुपये किराए पर हेलमेट दिया जाएगा। 1 मई से नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने रह हेलमेट बैंक खुल रहा है, जहाँ मात्र 1 रुपए मे हेलमेट किराए पर विधायक द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS