Explore

Search

May 22, 2025 10:02 pm

R.O.NO.-13250/13

अयोध्या यात्रा ,बिलासपुर पुलिस ग्राउंड से रवाना होगा 1008 राम भक्तों का जत्था

पुलिस ग्राउंड में चल रही है जोर शोर से तैयारिया,सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतज़ाम

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर पुलिस ग्राउंड से रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या धाम के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था 5 अप्रैल को सिविल लाइन के सामने पुलिस ग्राउंड से रवाना होगा। इस यात्रा में 1008 रामभक्त शामिल होंगे, जिनके लिए कुल 21 एसी बसों की व्यवस्था की गई है। यात्रा को लेकर स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया है।

हनुमान जी होंगे पहली सीट पर विराजमान

यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से होगी। हर बस की पहली सीट हनुमान जी के लिए आरक्षित रहेगी, जिससे भक्तों की यात्रा मंगलमय बनी रहे।

राम भक्तो की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान चिकित्सा और सुरक्षा दलों की विशेष तैनाती की गई है। भोजन, जलपान और विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रा पूरी तरह से निश्शुल्क है, और भक्तों से किसी प्रकार की राशि नहीं ली गई है।

व्हाट्सएप ग्रुप से मिलेगी राम भक्तों को जानकारी

यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस और स्वयंसेवकों की टीम तैनात होगी। इसके लिए विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जहां से सभी आवश्यक सूचनाएं श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जाएंगी। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए एंबुलेंस और चिकित्सा दल की भी व्यवस्था की गई है।

दर्शनार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सभी श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण कर 5 अप्रैल की सुबह 10 बजे पुलिस मैदान पहुंचें। भक्तों को अपनी मूल पावती और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। प्रस्थान से पहले आई-कार्ड का वितरण सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक किया जाएगा। केवल मूल पावती जमा करने पर ही आई-कार्ड और अन्य सामग्री का पैकेट मिलेगा। बस में प्रवेश के लिए आधार कार्ड साथ रखना और आई-कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। सभी दर्शनार्थियों को बस इंचार्ज के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा संयोजक प्रवीण झा के नेतृत्व में बैठकें हो रही हैं। प्रमुख रूप से रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, त्रिभुवन सिंह, एके कंठ, रिंकू मित्रा, मुकेश झा, हरिशंकर कुशवाहा, सागर साहू, सनद पटेल, संतोष सिंह, संतोष चौहान, अभिषेक साहू सहित कई अन्य लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

अधिमान्य पत्रकार छत्तीसगढ़ शासन

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS