Explore

Search

November 5, 2026 11:56 am

अवैध मदिरा के साथ एक गिरफ्तार 61 पाव देशी जप्त ,एएसपी उमेश कश्यप की

राजू शर्मा जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम बालपुर में जागरूक महिला समूह के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान बालपुर निवासी देशबंधु सतनामी के कब्जे से 61 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना चंपा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS