Explore

Search

May 17, 2026 11:26 am

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर किया नमन

रायपुर, 08 मार्च 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय जूदेव को स्मरण करते हुए कहा कि वे केवल प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के मजबूत प्रहरी भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जूदेव जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिससे हजारों लोग अपनी मूल सनातन परंपरा से पुनः जुड़े। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अस्मिता के सशक्त रक्षक थे। उन्होंने वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज को उनकी पहचान और गौरव लौटाने के लिए अथक संघर्ष किया। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज में राष्ट्रवादी चेतना का प्रसार हुआ और वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से और अधिक जुड़ सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जूदेव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने राष्ट्रवादी मूल्यों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य किया। उनकी दृढ़ता, निडरता और ओजस्वी नेतृत्व आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS