Explore

Search

July 1, 2025 2:54 pm

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: प्रमोद दुबे ने पार्षदों संग की रायशुमारी

बिलासपुर। नगर निगम और जिला पंचायत में कांग्रेस की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे ने नव निर्वाचित पार्षदों से मुलाकात कर उनकी राय जानी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्यों से भी चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, उप नेता एवं सचेतक के चयन सहित बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई।

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_4c6b1664
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6350de1c
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_6dc79aad
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.13_fe49f8b4

पार्षदों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की नसीहत

WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.15_d51e7ba3
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_1c66f21d
WhatsApp Image 2025-06-30 at 22.08.14_eaaeacde

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नगर निगम जनता की सेवा की सबसे छोटी लेकिन महत्वपूर्ण इकाई है। पार्षदों को संगठन के साथ तालमेल बनाकर अपने वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए, ताकि जनता का विश्वास बना रहे।

वहीं, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान महापौर, सभापति और विपक्षी विधायकों को न बुलाने को गलत परंपरा करार दिया। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा कांग्रेस शासित वार्डों में भेदभाव कर सकती है, जिसे लेकर कांग्रेस को सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा।

पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे का मार्गदर्शन

पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम की राजनीति माउंट एवरेस्ट चढ़ने जैसी कठिन होती है, क्योंकि यहां 24 घंटे जनता के बीच रहना पड़ता है। जनता पार्षदों के आचार-विचार और व्यवहार को देखकर अगला चुनाव तय करती है।

उन्होंने रायपुर नगर निगम का उदाहरण देते हुए कहा कि अब पार्षद अपने लिए तो वोट मांगते हैं, लेकिन महापौर प्रत्याशी के लिए वैसा जज्बा नहीं दिखाते। इसी वजह से महापौर को 1.64 लाख वोट मिले, जबकि पार्षदों के वोट 1.10 लाख तक ही सीमित रह गए। इसलिए महापौर और पार्षद दोनों के लिए वोट अपील करनी चाहिए।

उन्होंने सभी पार्षदों को नगर निगम अधिनियम का अध्ययन करने और प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों को समझने की सलाह दी, ताकि वे जनमुद्दों को मजबूती से सदन में उठा सकें। उन्होंने कहा कि संख्या बल भले ही कम हो, लेकिन जज्बा और हौसला जीत दिला सकता है।

कार्यकर्ताओं को कर्तव्यनिष्ठा की सीख

प्रमोद दुबे ने कहा कि पद से ज्यादा जरूरी कार्यकर्ताओं की योग्यता और समर्पण होता है। उन्होंने पार्षदों से कांग्रेस की रीति-नीति के तहत काम करने और शहर के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, शेख नजीरुद्दीन, शिबली मिराज, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जगदीश कौशिक, राजेन्द्र धीवर, सत्यकली बावरे, जितेंद्र पांडेय, लक्की यादव, राजेश शुक्ला, जुगल किशोर गोयल, लक्ष्मी साहू, शेरू असलम सहित कई पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS