Explore

Search

October 16, 2025 2:59 pm

ऑनलाइन साइबर ठगी में उपयोग किए गए म्यूल खाताधारकों पर खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन साइबर ठगी में संलिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में ऐसे बैंक खाताधारकों की पहचान की गई, जो साइबर ठगी के पैसों को अपने खातों में प्राप्त कर अवैध रूप से लेन-देन कर रहे थे।

2.88 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा

थाना खैरागढ़ और साइबर सेल को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर जांच की गई। जांच में पता चला कि कुल 19 बैंक खातों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में हुई ऑनलाइन ठगी की रकम लगभग 2 करोड़ 88 लाख 33 हजार 185 रुपये का लेन-देन किया गया है।

आरोपियों ने किराये पर दिए थे बैंक खाते

गिरफ्तार किए गए आरोपी अपने बैंक खातों को किराये पर देकर या सीधे साइबर ठगी के पैसों को अपने खातों में प्राप्त कर कमीशन के रूप में पैसा कमा रहे थे। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इनमें से कई खातों में साइबर फ्रॉड के पैसे बार-बार जमा हुए हैं।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

इन आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)(क) बीएनएस 2023, 66-डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक 10 खाताधारकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. आकाश कुमार नेताम (23 वर्ष) – ग्राम कोहलाटोला, थाना छुईखदान

2. प्रेमसिंह वर्मा (33 वर्ष) – ग्राम चिंगली, थाना छुईखदान

3. अमन चौहान (20 वर्ष) – पुराना बस स्टैंड, खैरागढ़

4. प्रदीप जंघेल (20 वर्ष) – ग्राम अमलीडीहकला, छुईखदान

5. छोटू सारथी (35 वर्ष) – वार्ड नं. 16, दाउचौरा, खैरागढ़

6. राहुल सारथी (19 वर्ष) – वार्ड नं. 16, खैरागढ़

7. बीरू लहरे (28 वर्ष) – गंजीपारा, सत्य धरम कांटा, वार्ड नं. 03, खैरागढ़

8. आकाश मेश्राम (27 वर्ष) – दाउचौरा, खैरागढ़

9. चंद्रेश कुमार चंदेल (31 वर्ष) – ग्राम कोहलाटोला, थाना छुईखदान (किराये में खाता देने वाला)

10. जितेंद्र जंघेल (22 वर्ष) – पद्मावतीपुर, थाना छुईखदान (किराये में खाता देने वाला)

आगे की जांच जारी

खैरागढ़ पुलिस अब अन्य बैंक खाताधारकों की भी तलाश कर रही है, जिनके खातों में साइबर ठगी के पैसे जमा किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस ने की अपील

खैरागढ़ पुलिस ने अपील की है कि लोग अपने बैंक खाते किसी अज्ञात व्यक्ति को किराये पर न दें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS