Explore

Search

February 11, 2026 1:02 pm

बीजापुर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, DVCM दिनेश मोडियम और उनकी पत्नी कला ताती ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर | 03 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी CPI (माओवादी) संगठन के पश्चिम बस्तर डिविजन के गंगालूर एरिया कमेटी सचिव DVCM दिनेश मोडियम और उनकी पत्नी ACM कला ताती (गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य) ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नक्सली लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे, लेकिन शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के उद्देश्य से उन्होंने बीजापुर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद विधि अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह आत्मसमर्पण नक्सल संगठन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि दिनेश मोडियम पश्चिम बस्तर डिविजन के गंगालूर एरिया कमेटी का प्रमुख पदाधिकारी था और संगठन के कई रणनीतिक अभियानों में शामिल रहा है। वहीं, उनकी पत्नी कला ताती भी संगठन की अहम सदस्य रही हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, यह पहल अन्य नक्सलियों को भी आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित कर सकती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS