Explore

Search

July 1, 2025 5:32 am

R.O.NO.-13250/14

Advertisement Carousel

R.O.NO.-13250/13

R.O.NO.-13250/13

गुण्डराजगुडे़म में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

सुकमा, 01 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच शनिवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में एक महिला सहित दो माओवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से शवों के साथ हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर 28 फरवरी को सुकमा डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना हुई थी।

1 मार्च की सुबह करीब 9:00 बजे गुण्डराजगुडे़म जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच कई बार रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। फिलहाल उनकी पहचान की जा रही है।

60 दिनों में 67 माओवादी ढेर

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में मिली सफलता को आगे बढ़ाते हुए 2025 में भी सुरक्षा बलों का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। पिछले 60 दिनों में बस्तर क्षेत्र में कुल 67 हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं। उन्होंने माओवादियों से हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कहा कि अब उनके पास मुख्यधारा में लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

घायल माओवादियों की तलाश जारी

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिलने से कई और माओवादियों के घायल या मारे जाने की संभावना है। इसके मद्देनजर सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्च अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

CRIME NEWS

BILASPUR NEWS