Explore

Search

November 1, 2026 4:20 am

एंबुलेंस कंपनी के ऑफिस व अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स विभाग ने एक बार फिर सर्वे की कार्यवाही की है। छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस सेवा संचालित कंपनी करने वाली कंपनी के दफ्तर पर सर्वे की कार्यवाही चल रही है। दोपहर १२ बजे के बाद से आयकर विभाग की टीम डटी हुई ।समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग का सर्वे जारी था ।

जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के अवंती विहार स्थित ऑफिस में इनकम टैक्स के विभाग के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। जांच टीम में 8 से 10 अधिकारी शामिल है। टैक्स में गड़बड़ी को लेकर मिली शिकायत के बाद इनकम टैक्स की टीम ने यहां सर्वे की कार्यवाही कर दी है। फिलहाल जांच जारी है। जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के संचालक जोगिंदर सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आईटी की सर्वे कार्यवाही चल रही है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी चल रही है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS