Explore

Search

February 20, 2026 1:01 am

अवॉर्ड मंचों पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा की चमक

सुशील सुंदरानी के सम्मान से लेकर मैं राजा तै मोर रानी की सात पुरस्कारों की ऐतिहासिक यात्रा

भिलाई।छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए वर्ष 2026 उपलब्धियों और पहचान का वर्ष बनकर उभरा है। कम उम्र में फिल्म उद्योग में कदम रखने वाले सुशील सुंदरानी ने न केवल अपनी सशक्त उपस्थिति से अवॉर्ड समारोहों में विशेष पहचान बनाई, बल्कि उनकी फिल्म “मैं राजा तै मोर रानी” ने विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा की रचनात्मक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित किया।

वर्ष 2026 के रंगझांझर छत्तीसगढ़ी फिल्म अवॉर्ड समारोह में फिल्म को चार प्रमुख श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुशील सुंदरानी ने फिल्म की ओर से मंच पर सम्मान ग्रहण किया। यह क्षण न केवल फिल्म टीम के लिए गौरवपूर्ण रहा, बल्कि उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणा का संदेश भी लेकर आया।

रंगझांझर अवॉर्ड में लेडी सिंगर ज्योति कंवर, बाल कलाकार सानवी सुंदरानी, गीतकार एवं साहित्यकार उत्तम तिवारी तथा सेट डिजाइनर करीम उल्ला को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों ने यह स्पष्ट किया कि फिल्म की सफलता केवल अभिनय तक सीमित नहीं रही, बल्कि संगीत, लेखन और तकनीकी पक्षों में भी फिल्म ने मजबूत छाप छोड़ी।

इससे पूर्व स्मार्ट सिनेमा अवॉर्ड 2026 में भी “मैं राजा तै मोर रानी” ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें वर्ष 2025 की बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान एल्सा घोष को, बेस्ट कोरियोग्राफर का पुरस्कार चंदन दीप को तथा बेस्ट कैरेक्टर अवॉर्ड मनोज जोशी को प्रदान किया गया। इस प्रकार फिल्म ने वर्ष 2026 के विभिन्न अवॉर्ड समारोहों में कुल सात पुरस्कार जीतकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दीपक साहू और एल्सा घोष नजर आए, जबकि 100 से अधिक कलाकारों की सहभागिता ने इसे भव्य और प्रभावशाली रूप दिया। फिल्म के निर्माता विजय सुंदरानी, निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया और संगीत निर्देशक उत्तम तिवारी हैं। फिल्म का प्रस्तुतीकरण मोहन सुंदरानी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा किया गया है।

कुल मिलाकर “मैं राजा तै मोर रानी” ने यह साबित किया है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा अब केवल क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गुणवत्ता, विषयवस्तु और तकनीकी दक्षता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। वर्ष 2026 के अवॉर्ड मंचों पर फिल्म की यह सफलता आने वाले समय में स्थानीय सिनेमा के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली मानी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS