Explore

Search

February 19, 2026 2:12 pm

राजकिशोर नगर सराफा लूट मामले में बड़ी कार्रवाई,यूपी के मिर्जापुर में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम मौके पर मौजूद,ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया जारी

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर के राजकिशोर नगर क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस प्रकरण में उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने अब तक मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई बिलासपुर के आईजी रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और सतत मॉनिटरिंग में की जा रही है। उनके मार्गदर्शन में रायपुर एटीएस, बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू टीम और यूपी एसटीएफ के बीच समन्वय स्थापित किया गया।

जानकारी के अनुसार, लूट की इस वारदात को पेशेवर अंदाज़ में अंजाम दिया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आईजी स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही थी, जिसके बाद रायपुर और बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू टीम ने यूपी एसटीएफ के साथ समन्वय स्थापित किया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ की मदद से की गई है।बिलासपुर पुलिस की टीम फिलहाल मिर्जापुर में ही मौजूद है और आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर बिलासपुर रवाना होगी, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी में लूट का माल भी बरामद होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस लूटकांड के पीछे संगठित गिरोह की भूमिका की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। ट्रांजिट रिमांड के बाद पूछताछ में पूरे नेटवर्क और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है।आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और मामले में आगे और खुलासे हो सकते हैं।आरोपियों को बिलासपुर लाने के बाद ही पूरे मामले का विधिवत खुलासा किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS