Explore

Search

April 20, 2026 10:23 am

धमतरी नगर निगम के कांग्रेसी महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द


धमतरी। धमतरी नगर निगम की राजनीति में गजब हो गया। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन पत्र को जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी ने रद्द कर दिया है। भाजपा ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी।
भाजपा नेता कवींद्र जैन ने कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार गोलछा को नगर निगम का लाभार्थी बताते हुए नामांकन पत्र को रद्द करने की मांग की थी साथ ही आपत्ति भी दर्ज कराई थी।

भाजपा नेता कविंद्र जैन ने 30 जनवरी कोकांग्रेस प्रत्याशीको नगर निगम के लाभार्थी होने का दस्तावेज सौंपा था।
इनकी दावेदारी की होने लगी चर्चा
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता धमतरी निवासी तिलक सोनकर लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर कार्य कर रहा है। कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। इससे नाराज होकर उन्होंने महापौर पद के लिए अपना नामांकन इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के नाम से भर दिया था। नाम वापसी की तिथि निकलने के बाद भी उन्होंने अपना नाम वापस नहीं लिया है। कांग्रेसी शिविर में यह चर्चा भी होने लगी है कि कांग्रेस भाजपा को किसी भी हाल में मेयर इलेक्शन में वाकओवर नहीं देना चाहती। ऐसी स्थिति में तिलक के नाम पर भी कांग्रेसी रणनीतिकार और पीसीसी विचार कर सकती है। यह मौका गुरूवार शाम पांच बजे तक ही है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS