Explore

Search

March 18, 2025 11:10 pm

IAS Coaching

सिरगिट्टी में निर्माणाधीन फैक्ट्री की सेंट्रिंग गिरी, चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार दोपहर सेंट्रिंग की बल्ली टूटने से सेंट्रिंग गिर गई, जिसके कारण छत पर काम कर रहे चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सिरगिट्टी क्षेत्र की सांई बैगेज फैक्ट्री की छत की ढलाई का काम चल रहा था। इस दौरान करीब दोपहर 12 बजे अचानक सेंट्रिंग के सहारे लगी बल्ली टूट गई, जिससे सेंट्रिंग गिर गई और उस पर काम कर रहे श्रमिक नीचे गिर गए। हादसे में मोनू ध्रुव, राजकुमारी, दुर्गेश साहू और अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, अन्य श्रमिकों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद अन्य श्रमिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में सेंट्रिंग में लगे कमजोर बल्ली को हादसे का कारण बताया जा रहा है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से श्रमिकों में भय का माहौल है।

Ravi Shukla
Author: Ravi Shukla

Editor in chief

Leave a Comment

Read More