Explore

Search

December 8, 2025 2:27 pm

लिव इन पार्टनर ने महिला को मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को पार्टनर ने चाकू मार दिया है। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार हो गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा कालीबाड़ी के पास 31 वर्षीय निर्मला उर्फ नीलू कश्यप रहती है। पति से तलाक के बाद वह प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन कर रही है। महिला का 9 साल का एक बेटा है। महिला के मायके वाले अशोकनगर में रहते हैं। पति से अलग होने के बाद वह सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले साल अक्टूबर 2024 दीपावली के समय से सनत से महिला का मनमुटाव हो गया। तब से वह सनत से अलग होना चाहती थी और दूरी बना रही थी। जिससे सनत नाराज था। वह महिला पर संबंध कायम रखने का दबाव बना रहा था।

शुक्रवार की रात महिला किसी काम से घर से निकली थी फिर वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान सनत ने रास्ते में रोककर नीलू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसने 8 से 10 बार चाकू से महिला के छाती, पेट,गले पर वार किया। जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। राहगीरों और आस – पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी साइकिल से भाग निकला। लोगों ने एम्बुलेंस मंगवा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला के परिजन ने बताया कि पिछले दो माह से सनत के द्वारा निर्मला उर्फ नीलू को परेशान किया जा रहा था और अब उसके द्वारा हमला कर दिया गया। आरोपी हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS