Explore

Search

May 22, 2026 5:26 pm

कालीबाड़ी गली में चाकूबाजी, महिला गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र स्थित कालीबाड़ी गली में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना में नीलू कश्यप (30), जो एक बच्चे की मां हैं और पीजी में रहती हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सनथ कश्यप ने चाकू से हमला किया।

मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नीलू कश्यप का अपने पति से अलगाव हो चुका है। वह अपने बच्चे के साथ पीजी में रह रही थीं। आरोपी युवक और पीड़िता के बीच क्या संबंध था और घटना के पीछे का कारण क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।


घायल युवती को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS