Explore

Search

September 5, 2026 10:00 am

नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब द्वारा दिग्विजय दिवस को महोत्सव के रूप में मनाए जाने की पहल

बागपत। नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब द्वारा दिग्विजय दिवस को महोत्सव के रूप में मनाए जाने की पहल की गई है जिसके अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर ऑनलाइन माध्यम से हजारों लोगों को दिग्विजय दिवस के इतिहास से परिचित कराते हुए नागरिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किए जायेंगे। विदित हो कि स्वामी विवेकानंद द्वारा 11 सितंबर 1893 को शिकागो की विश्व धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण ने न केवल भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की समृद्ध धरोहर को भी पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। उनके इस भाषण ने भारत की सहिष्णुता, एकता, और विश्व बंधुत्व के संदेश को प्रखरता से उजागर किया, जिससे भारत की प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। इस दिन को “दिग्विजय दिवस” के रूप में मनाना स्वामी विवेकानंद की अद्वितीय विरासत का सम्मान और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जो आज भी समकालीन समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

दिग्विजय महोत्सव की शुरुआत करते हुए उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष अमन कुमार द्वारा जिम्मेदार नागरिकता एवं एकजुटता प्रश्नोत्तरी शुरू की गई है। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकते है और दिए गए 15 बहुविकल्पीय प्रश्नों का सही उत्तर देकर विजेता बन सकते है। विजेताओं को उड़ान यूथ क्लब द्वारा डिजिटल प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा और दिग्विजय दिवस पर लेख लिखकर अपने विचार प्रकट करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा जो आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। वहीं 11 सितंबर को क्विज के समापन दिवस पर सभी विजेताओं के नाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जायेंगे। दिग्विजय महोत्सव की सफलता के लिए उड़ान यूथ क्लब ने वॉलंटियर एवं संगठनों को भी इस पहल से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है जिसमें उनके द्वारा 100 प्रतिभागियों को क्विज में प्रतिभाग कराने पर उनको विशेष प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

https://nyktyodhi.blogspot.com/p/digvijay-diwas-quiz.html

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS