Explore

Search

October 22, 2026 5:53 pm

वाह!मानसून, न किसी की सुन रहा न किसी का मान रहा, उमस और गर्मी से लोग हलाकान, मौसम विभाग भी परेशान

बिलासपुर. मानसून की बेरुखी से सब हलाकान हैं. सप्ताह भर पहले आना वाला मानसून बस्तर के बीजापुर और सुकमा जिले में मेहमान बनकर रुका हुआ हैं और मैदानी इलाके में आने का नाम नहीं ले रहा.मंत्री, विधायक,सांसद, अधिकारी सब आ रहे उनके साथ जेबकतरे तक आ रहे लेकिन मानसून नहीं आ रहा. कहा जा रहा तीन चार दिन में रायपुर पहुँच जायेगा. मानसून को नहीं मालूम कि मोदी सरकार ने अबकी बार रायपुर को खो करके बिलासपुर को महत्व दिया हैं इस नाते मानसून को भी रायपुर के बजाय बिलासपुर आ जाना चाहिए और मोदी जी के निर्णय पर मुहर लगा देना चाहिए. मानसून ने मौसम विभाग को भी धोखा दे दिया हैं. मौसम विभाग ने कहा था इस बार मानसून नियत तिथि से पहले आ जायेगा और 7से 9जून तक सक्रिय हो जायेगा लेकिन मानसून लगता हैं भारतीय रेल के किसी ऐसे ट्रेन में सवार हो गया हैं जिसे रेलवे ने 15 दिन के लिए रद्द कर दिया हैं मानसून को इंटर सिटी में बैठना था ताकि राज्य मंत्री तोखन साहू के बैठने से 15  मिनट पहले  ही बिलासपुर आ जाता. लेकिन मानसून हैं कि न किसी का सुन रहा हैं और न किसी का मान रहा हैं. किसान अलग परेशान हैं. ए सी, कूलर पंखा के लगातार चलते रहने से सुविधाभोगी लोगों का बिजली बिल कई गुना बढ़कर आ रहा हैं. गर्मी और उमस से हर वर्ग हलाकान हैं. मंत्री बनने की बाट जोह रहे विधायक भी शायद कह रहे साय मंत्रिमंडल का विस्तार जब होगा तब होगा अभी तो मानसून आ जाये.

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS