CBN36 बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा 27 नवंबर को जारी आदेश के तहत तीन उप निरीक्षकों और तीन आरक्षकों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक राज सिंह को थाना सिरगिट्टी से चौकी प्रभारी जुनापारा बनाया गया है। उप निरीक्षक व्यास नारायण बनाफर को चौकी प्रभारी बेलगहना से थाना सिरगिट्टी तथा उप निरीक्षक संजीव ठाकुर को चौकी प्रभारी जुनापारा से चौकी प्रभारी बेलगहना भेजा गया है।

इसी क्रम में आरक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1246 सनत मिरी को चौकी केंदा, आरक्षक क्रमांक 1218 संजय बरमन और आरक्षक क्रमांक 1266 रौनक पाण्डेय को चौकी बेलगहना में नवीन पदस्थापना दी गई है।
पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पदस्थापना प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और मैदानी स्तर पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
प्रधान संपादक