Explore

Search

November 18, 2026 1:23 pm

गोपाष्टमी पर बिलासपुर गौसेवा धाम ने निकाली भव्य शोभायात्रा, गौमाता की महाआरती एवं छप्पन भोग का हुआ आयोजन

Cbn36 बिलासपुर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर श्री गोपाल कामधेनु गौसेवा धाम, बिलासपुर के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम मंदिर, तिलक नगर से हुआ। इस अवसर पर सुसज्जित रथ में गौमाता को विराजमान किया गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा में पंथी नृत्य, ढोल-बैंड-बाजे, भजन-कीर्तन और गौभक्तों की भारी भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। साधु-संतों का विशाल जत्था भी शोभायात्रा में शामिल हुआ। गौभक्तों ने ‘गौमाता राष्ट्रमाता की जय’ के जयघोष के साथ सदर बाजार होते हुए शोभायात्रा को बिलासपुर गौसेवा धाम तक पहुंचाया।

गौसेवा धाम पहुंचने पर गौमाता को विधि-विधान से छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात गंगा आरती की तर्ज पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौमाता की भव्य महाआरती की गई। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण और जयघोष से गूंज उठा।

गौकथा में सुनाई भगवान श्रीकृष्ण की गौसेवा लीला

इस अवसर पर गौकथा वाचक श्री गोपाल कृष्ण रामानुज दास जी ने भगवान श्रीकृष्ण की गौसेवा से जुड़ी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कार्तिक मास की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने प्रातःकाल गौमाता का पूजन किया और माता यशोदा एवं नंद बाबा से गौचारण के लिए आज्ञा लेकर उन्हें दंडवत प्रणाम किया।

कथा के दौरान उन्होंने बताया कि माता यशोदा ने लाला को पैरों की रक्षा के लिए सुंदर पादुकाएं पहनने को कहा, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तर दिया कि यदि पादुकाएं पहनानी हैं तो सबसे पहले मेरी गैया मैया के लिए बनवाइए। भगवान श्रीकृष्ण की इस लीला के माध्यम से उन्होंने समझाया कि गौमाता भगवान श्रीकृष्ण को भी अत्यंत प्रिय हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान का विशेष महत्व है। जिस प्रकार भक्त भगवान के मंदिर में नंगे पैर जाते हैं, उसी प्रकार भगवान भी गौमाता के साथ गौचारण करते समय नंगे पैर ही रहना चाहते हैं।

बाल कलाकार तनिष्क वर्मा की भजनों ने बांधा समां

गौकथा के पश्चात रात्रि में बिलासपुर के गौरव एवं बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। समिति द्वारा महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गौसेवकों का रहा विशेष योगदान

इस भव्य आयोजन में श्री गोपाल कामधेनु गौसेवा धाम के संरक्षक श्री राम अवतार अग्रवाल, अध्यक्ष विपुल शर्मा सहित स्वप्निल अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, रतन लाल शर्मा, बाबूलाल जी, संजू पटेल, शत्रुघ्न कृष्ण, शिवांश पांडे, महेश अग्रवाल, भोला मित्तल, हिमांशु शर्मा, जे. कृष्णा, नरेंद्र यादव, शुभम शुक्ला, आकाश कछवाहा, संकल्प शुक्ला, सचिन पुरोहित, दुर्गेश शुक्ला, आशीष खंडेलवाल, प्रदीप अग्रवाल, बंटी गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, चेतन साहू, सर्वेश वर्मा, आशीष यादव, संजय साहू, हरिओम साहू, विजय ठाकुर, विकास यादव, दिव्यांश रजक, बाबा शर्मा, गौरव शर्मा, सुरेश शर्मा, संतोष शर्मा, शुभम मिश्रा, हरिओम, वैदिक, पप्पू शर्मा, विकास शर्मा, हरषु, महेश रजक, अनमोल खत्री, बाबू देवांगन, विष्णु भाई, मंजीत सिंह, अविनाश कौशिक, विशु साहू, संजय वर्मा, अमित लोगनी, हरिदास शर्मा, अनोखे शुक्ला, अंबर रजक, राहुल नथनी, आशीष अग्रवाल, मेहुल कक्कड़, रितेश उपाध्याय, गौतम मोटवानी, नमन सोनी, विजेंद्र सिंह, शिव तिवारी, दीपक केसरवानी सहित बड़ी संख्या में गौसेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बिलासपुर गौसेवा धाम समिति ने सभी साधु-संतों, गौभक्तों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS