Explore

Search

November 4, 2026 6:10 pm

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में NDA की निर्णायक जीत, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दी बधाई

CBN36 नई दिल्ली, 04 नवंबर 2026।आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की निर्णायक जीत पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बधाई दी है।

NDA ने नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। महापौर, अध्यक्ष और वार्ड स्तर के चुनावों में भी गठबंधन ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तोखन साहू ने कहा कि यह जनादेश NDA सरकार की विकासपरक नीतियों और नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रगतिशील, आधुनिक और विकसित शहरी केंद्रों के निर्माण के संकल्प को अपना समर्थन दिया है।

उल्लेखनीय है कि तोखन साहू ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में चुनावी रैलियों और जनसभाओं में शामिल होकर NDA के महापौर पद के प्रत्याशियों एवं गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने जनता से शहरी परिवर्तन और समग्र विकास के NDA के विजन को समर्थन देने की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की दूरदर्शी सोच और शहरी निकायों में NDA के प्रशासन से प्रदेश में विकास का ट्रिपल इंजन मॉडल मजबूत होगा।

तोखन साहू ने विश्वास जताया कि इस जीत से आंध्र प्रदेश के शहरों में आधुनिक शहरी बुनियादी ढांचे, बेहतर नागरिक सुविधाओं, सतत विकास और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS