Explore

Search

November 4, 2026 1:30 am

वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होकर बिलासपुर लौटे कांग्रेस नेता, उसलापुर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

CBN36 बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त आह्वान पर 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के बाद बिलासपुर के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता वापस लौट आए। उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस के नेतृत्व में बिलासपुर से बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। सभी ने रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में भाग लेकर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

रैली में शामिल होने के बाद 2 नवंबर को निजामुद्दीन से दुर्ग आने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन से कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता वापस बिलासपुर पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रेन उसलापुर स्टेशन पहुंची, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं की सुविधा को देखते हुए निजामुद्दीन से दुर्ग के बीच चलाई गई पूजा स्पेशल ट्रेन से 400 से अधिक कार्यकर्ताओं को आसानी से आरक्षण उपलब्ध हो सका, जिससे उनकी वापसी यात्रा सुविधाजनक रही। ट्रेन निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे विलंब से उसलापुर पहुंची।

इस दौरान बिलासपुर के प्रमुख कांग्रेस नेताओं में राजेंद्र शुक्ला, अभय नारायण राय, महेश दुबे, श्रीमती सीमा पांडे, श्रीमती सीमा घृतेश, श्रीमती प्रीति पटनवार, शिवबालक कौशिक, राजेंद्र धीवर, शा. केश मिश्रा, शैलेंद्र निर्मलकर, अभ्युदय तिवारी, अमित साहू, मुन्ना श्रीवास, बिहारी देवांगन, आशुतोष शर्मा, शाहनवाज खान, सोहेल खालिक, अमन भाई, संदीप यादव एवं सुरेश ठाकुर सहित कोरबा, जांजगीर, रायपुर तथा गौरेला-पेंड्रा क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी वापस लौटे।

अभय नारायण राय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS