CBN36 बिलासपुर। SECRLY ग्राउंड में आयोजित बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्लासिक लीग का रोमांचक मुकाबलों के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में चार टीमों बंगाल टाइगर्स, बंगाल वॉरियर्स, बंगाल टाइटंस और महाराजा 11 ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में महाराजा 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल टाइगर्स को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जतिन को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक चंदन गांगुली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों और कुशल समन्वय से पूरा आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के सदस्य ओ.पी. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की।
फाइनल मुकाबले में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं तिलकराज सलूजा सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन समारोह में विजेता टीम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एम.एन. चटर्जी, नमिता घोष, बी.सी. गोलदार, सुब्रत बनर्जी, लल्टू घोष, डॉ. हेमंत चटर्जी, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, कौशिक मित्रा, पल्लव धर, भक्तिमय चौधरी, पार्थ प्रतिम साहा, सुमित कुंडू, देबाशीष दत्ता, रूपम घोष, रेखा गुल्ला, मदन मोहन गुल्ला, शेफाली घोष एवं निर्मल घोष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुमिता दासगुप्ता एवं सुमेला चटर्जी ने किया। आयोजन ने खेल भावना, टीमवर्क, सामुदायिक एकता और आपसी सौहार्द का शानदार संदेश दिया। अंत में आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधान संपादक