
श्रीयांसी सतरूपा ने पहला, अभय दुबे ने दूसरा और जयकरण दान ने तीसरा स्थान हासिल किया
Cbn36 वर्धा, 29 अक्टूबर। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में स्वच्छता विशेष अभियान 6.0 (2026) के अंतर्गत ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण एवं निपटान विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान (एमगिरी), वर्धा की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर को माधवराव सप्रे सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में समाजकार्य परास्नातक की छात्रा श्रीयांसी सतरूपा ने प्रथम, जनसंचार विभाग के अभय दुबे ने द्वितीय तथा राजनीति विज्ञान विभाग के जयकरण दान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एमगिरी के स्वच्छता विशेष अभियान के नोडल अधिकारी एवं प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. कमलेश तिवारी, विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. गीता साहू तथा जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एमगिरी 90.4 एफएम रेडियो के स्टेशन समन्वयक स्वानंद कळंबे, स्टेशन प्रबंधक राधिका लोखंडे और रेडियो जॉकी अश्विनी नेहारे ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को एमगिरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रधान संपादक