Explore

Search

October 23, 2026 9:05 pm

रणजीता स्टेडियम में स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी, चालक पर 10,300 रुपये का जुर्माना,15,076 मामलों में कार्रवाई, 69.51 लाख रुपये का समन शुल्क

“एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने नागरिकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा स्टंटबाजी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की जान सुरक्षित रखी जा सकती है”

CBN36 जशपुर। रणजीता स्टेडियम में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले चालक के खिलाफ यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10,300 रुपये का समन शुल्क लगाया है। पुलिस ने चालक को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करने की समझाइश भी दी।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने को जानलेवा बताते हुए नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

15,076 मामलों में कार्रवाई, 69.51 लाख रुपये का समन शुल्क

जशपुर पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी से 20 अक्टूबर 2026 तक यातायात नियमों के उल्लंघन के कुल 15,076 मामलों में कार्रवाई कर 69 लाख 51 हजार 900 रुपये का समन शुल्क लगाया गया। इनमें ओवरस्पीडिंग के 375, नशे में वाहन चलाने के 375, बिना सीट बेल्ट के 970, नो पार्किंग के 502 और बिना नंबर प्लेट के 267 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार एवं डीएसपी ट्रैफिक कुंज राम चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस चालानी कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी चला रही है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने नागरिकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा स्टंटबाजी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की जान सुरक्षित रखी जा सकती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS