Explore

Search

October 23, 2026 8:35 pm

मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा, शिक्षा-स्वास्थ्य और नवाचारों पर जोर

CBN36 रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में राज्य की प्रमुख उपलब्धियों, नवाचारों और गुणात्मक सुधारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी निर्धारित समय-सीमा में तैयार करने को कहा। बैठक में एक्शन ट्रैकिंग एंड मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित खिलौना बैंक पहल की विशेष सराहना की गई। इस पहल के तहत अब तक एक लाख से अधिक पुराने खिलौने एकत्र किए जा चुके हैं, जिनका उपयोग बच्चों के मानसिक विकास और सुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सम्मेलन में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप आर्थिक विकास, खनन क्षेत्र की भूमिका, सुशासन में तकनीक के उपयोग और सड़क सहित आधारभूत संरचना परियोजनाओं को समय पर पूरा करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य-पोषण, उर्वरकों के दुरुपयोग पर नियंत्रण, प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देने और अंतरराज्यीय प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दे भी शामिल होंगे।

बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS