Explore

Search

October 19, 2026 10:38 pm

नवरात्रि में एसएसपी की पहल, कन्या पूजन से जगराते तक साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेमरचुवा में कन्या पूजन और भोज के साथ जागरूकता, सिंघनपुरी में 400 लोगों को दी साइबर ठगी से बचाव की जानकारी”

CBN36 मुंगेली। नवरात्रि पर्व पर मुंगेली पुलिस साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में ‘पहल’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सेमरचुवा स्थित मां महामाया मंदिर में कन्या पूजन और कन्या भोज के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया। वहीं, सिंघनपुरी में जगराता कार्यक्रम के दौरान करीब 400 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

कन्या पूजन के साथ किया जागरूक

थाना जरहागांव क्षेत्र के ग्राम सेमरचुवा स्थित मां महामाया मंदिर में मुंगेली पुलिस की टीम ने कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया। इस दौरान कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। साथ ही रूमाल के माध्यम से ‘पहल’ अभियान का संदेश देते हुए लोगों और बच्चियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी भी दी।

जगराते में 400 लोगों को बताया बचाव का तरीका

थाना फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी में छत्तीसगढ़ी गायक संतोष यादव की टीम के जगराता कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 400 लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘अभिव्यक्ति’ ऐप की जानकारी देकर इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

धार्मिक आयोजनों के जरिए पहुंचा रहे संदेश

मुंगेली पुलिस ‘पहल’ अभियान के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचा रही है। अभियान का उद्देश्य आमजन को जागरूक कर ऑनलाइन ठगी समेत अन्य साइबर अपराधों से बचाना और महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS