Explore

Search

September 30, 2026 6:24 pm

गणेशोत्सव झांकी में 507 लोहे के कड़े उतरवाए, 7 हजार की भीड़ के बीच धमधा पुलिस की सतर्कता

CBN36 धमधा दुर्ग । गणेशोत्सव के तहत बाजार ग्राउंड में आयोजित झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में करीब छह से सात हजार दर्शकों की भीड़ जुटी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमधा पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर लगातार निगरानी रखी। इस दौरान युवा वर्ग के कुछ लोगों द्वारा पहने गए विभिन्न प्रकार के 507 लोहे के कड़े उतरवाकर सुरक्षित रखवाए गए।

गणेशोत्सव समिति धमधा की ओर से “दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार, ग्राम पटपर” का झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के साथ ही अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम शुरू होने से लेकर समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

पुलिस के अनुसार, संज्ञेय अपराधों की रोकथाम और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय रही। कार्यक्रम में पहुंचे कुछ युवाओं के पास लोहे के कड़े पाए गए। पुलिस ने ऐसे 507 कड़े निकलवाकर सुरक्षित रखवा दिए। पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान किसी प्रकार के उपद्रव या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यवाही में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा श्रीमती बैजंतीमाला तिग्गा, परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक दानेश्वर साह, निरीक्षक महेश ध्रुव, निरीक्षक भीष्म पिस्दा सहित थाना धमधा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने की सहयोग की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में लोग कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS