Explore

Search

September 18, 2026 7:26 pm

राजभाषा पखवाड़ा में हिंदी प्रतिभा की परीक्षा, 37 रेलकर्मियों ने लिया प्रतियोगिताओं में हिस्सा

CBN36 बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे राजभाषा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को हिंदी निबंध तथा हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के कुल 37 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निबंध में लेखन कौशल, टिप्पण-प्रारूप में कार्यालयीन हिंदी की परखी क्षमता

14 से 28 सितंबर तक चल रहे राजभाषा पखवाड़ा के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने तथा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्वाह्न में हिंदी निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें 21 कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर निबंध लिखकर अपने विचार और लेखन कौशल का प्रदर्शन किया।

अपराह्न में आयोजित हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में 16 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसमें हिंदी शब्दों के अंग्रेजी पर्याय, अंग्रेजी शब्दों के हिंदी पर्याय, अंग्रेजी वाक्यांशों का हिंदी रूपांतरण और हिंदी वाक्यांशों का अंग्रेजी रूपांतरण कराया गया। इसके अलावा कार्यालय आदेश, नोटिंग, संक्षेपण, अशुद्ध वर्तनी को शुद्ध करने तथा राजभाषा नीति से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए।

कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। रेल मंडल में 14 सितंबर से शुरू हुए राजभाषा पखवाड़ा के तहत आगे भी हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS