Explore

Search

September 18, 2026 7:23 pm

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

लोहे के पाइप समेत वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद, तीनों भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

CBN36 बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तीन स्टीलनुमा लोहे के पाइप समेत अन्य आलाजरब्त बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे प्रार्थी राकेश राजपूत निवासी सूर्या चौक, चिंगराजपारा को सूचना मिली कि उनके बेटे संजय राजपूत के साथ सुंदरूबाड़ी के पास शिव मंदिर के आगे कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि राजा ठाकुर, लिल्ले और उनके साथियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, लोहे के पाइप, रॉड और चैन-स्पॉकेट से हमला किया जा रहा था। हमले में संजय राजपूत और बीच-बचाव करने पहुंचे राजा ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए वेगस अस्पताल रेफर किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1219/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने साहिल केंवट उर्फ दाऊ, पंकज पासी उर्फ किट्टू और साहिल लास्कर को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन नग स्टीलनुमा लोहे के पाइप और अन्य आलाजरब्त बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश और बदले की भावना से एक राय होकर हमला करना सामने आया है। मामले में तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • साहिल केंवट उर्फ दाऊ, उम्र 18 वर्ष 8 माह, निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा।
  • पंकज पासी उर्फ किट्टू, उम्र 20 वर्ष, निवासी सूर्या चौक, चिंगराजपारा।
  • साहिल लास्कर, उम्र 19 वर्ष, निवासी प्रभात चौक, चिंगराजपारा।

कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS