Explore

Search

September 18, 2026 5:35 pm

एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में नशे के कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

240 कैप्सूल और 80 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

CBN36 बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस रजनेश सिंह के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस ने नशीली दवाइयों और मादक पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ACETAMINOPHEN PROXYCO CAPSULES के 240 नग और 80 ग्राम गांजा बरामद किया है।

सीएसपी कोतवाली आईपीएस गगन कुमार  के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ज्वाली नाला के पीछे मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 240 नग ACETAMINOPHEN PROXYCO CAPSULES और 80 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी की पहचान पप्पू खटीक (35), पिता बाबूलाल खटीक, निवासी डीपी कॉलेज के पीछे टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर के रूप में की है। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 533/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(A), 21(B) और 22(B) के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नशे के नेटवर्क की भी होगी जांच

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच के साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति और लेन-देन की जानकारी जुटाई जाएगी। दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS