
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम
CBN36 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक “सेवा संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभियान को लेकर जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में सेवा आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों को जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि सेवा ही सुशासन का आधार है और जनसहभागिता से ही विकसित भारत तथा विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि सेवा और जनकल्याण की भावना को गांव-गांव तथा घर-घर तक पहुंचाया जाए।
प्रधान संपादक




